फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुत्तों के आतंक को रोकने के उपायों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। उपायुक्त निधि मलिक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई । बैठक का उद्देश्य जिले में निराश्रित कुत्तों के आतंक को रोकने के उपायों की व्यापक समीक्षा करना था। बैठक के दौरान उपायुक्त ने वर्तमान स्थिति का विस्तृत आकलन किया और जन सुरक्षा बढ़ाने के लिए समन्वित रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्कूलों, अस्पतालों, स्टेडियमों और उन संस्थानों की पहचान करें जहां कुत्तों का आतंक अधिक है। जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कुत्तों को ऐसे परिसरों में प्रवेश करने से रोकने के लिए पर्याप्त बाड़ लगाने, उचित चारदिवारी, सुरक्षित द्वार और अन्य संरचनात्मक एवं प्रशासनिक उपायों की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें