रियासी में शपथ ग्रहण करते अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : katra news
रियासी। जिला प्रशासन की तरफ से डीसी कार्यालय परिसर के सभागार में संविधान दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। रन फार यूनिटी के तहत एक दौड़ मिनी सचिवालय से निकाली गई। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की यह रैली नगर के मुख्य बस अड्डे पुलिस स्टेशन से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचीं। यहां वक्ताओं ने संविधान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त निधि मलिक ने की। इस अवसर पर एसएसपी परमवीर सिंह एडीडीसी सुखदेव सिंह संबयाल, एसीआर नितिन वर्मा, सीपीओ नरिंदर कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत भारत के संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के साथ हुई। इसमें न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व के आदर्शों के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। इस दिवस के उपलक्ष्य जिले भर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संविधान पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई साथ ही शपथ भी ग्रहण की गई।