फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सच्चू जमवाल की बेहतरीन गेंदबाजी से जीता हेल्थ हंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए एकतरफा मैच में हेल्थ हंटर ककड़याल की टीम ने रियासी रॉयल्स को 50 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

हेल्थ हंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। बल्लेबाज करण सिंह ने 27, वीरेंद्र सिंह ने 44 व साहिल कुमार ने बीस रन बनाए। रियासी के गेंदबाज महबूब ने तीन, गौरव ने दो जबकि सुरिंदर सिंह, अजय सिंह व साहिल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी की पूरी टीम 11.4 ओवर में 81 रन ही बना सकी। बल्लेबाज साहिल ने 20 व अमित शर्मा ने 19 रन बनाए। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। हेल्थ हंटर के गेंदबाज सच्चू जमवाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में सिर्फ ग्यारह रन देते हुए पांच विकेट झटके। बाद में उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अन्य गेंदबाज बन्नी ने दो और साहिल कुमार व सुनील शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें