फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेडिकल सीटों के आवंटन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में रियासी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस सीटों को आवंटित किए जाने का मामला गरमाने लगा है। बुधवार को स्थानीय हिंदू आश्रम में हिंदू संगठनों की एक बैठक हुई। इसमें आगामी रणनीति को तैयार किया गया। बैठक में चैंबर्स ऑफ कामर्स के प्रधान मिथुन भारती के अलावा अन्य कई व्यापारिक वर्ग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि मेडिकल कॉलेज में सीटों को आवंटित किए जाने का मामला आने वाले दिनों में एक बहुत बड़ा आंदोलन बनने जा रहा है। जम्मू बंद किए जाने के आह्वान के बाद रियासी को भी बंद रखना पड़ सकता है। इसके लिए सभी में आपसी सहयोग व तालमेल होना जरूरी है। आंदोलन श्री माता वैष्णो संघर्ष समिति के बैनर तले होगा जिसमें सभी संगठन शामिल होंगे। जिला स्तर के अलावा तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी कमेटियां बनाई जाएंगी। इस दौरान बताया गया कि उनका मुख्य उद्देश्य आवंटित की गई सीटों को रद्द करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें