फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोमांचक मैच में थनपाल ने विजयपुर को नौ रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में शुरू हुई रियासी क्रिकेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पहला मैच रोमांच भरा रहा। मैच में जीत की दहलीज पर खड़ी विजयपुर की टीम अंत में नौ रनों से हार गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में थनपाल इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। बल्लेबाज वरुण राजपूत ने 12, विजय पाल सिंह ने 29, सरबजीत ने 29, सनी ने 14 व अजू ने 14 रन बनाए। विजयपुर की तरफ से गेंदबाज विधुर ने चार जबकि राकेश ने दो व राजिंदर कुमार ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयपुर की टीम ने पंद्रह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। टीम को तीस गेंदों में जीतने के लिए सोलह रन की जरूरत थी लेकिन पूरी टीम 18.3 ओवर में 112 रनों पर ढेर हो गई। विजयपुर की तरफ से बल्लेबाज मानव ने 18, केवल सिंह ने 23 व कुशाल ने 37 रन बनाए।
थनपाल की तरफ से गेंदबाज अर्जुन ने चार ओवर में तेरह रन देते हुए तीन विकेट झटके जिन्हें बाद में मैन आफ द मैच चुना गया। अन्य गेंदबाज साहिल व सचिन सिंह ने भी दो दो विकेट लिए। इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत एसएचओ ख्यातिमान खजूरिया ने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात व टॉस कर करवाई। मौके पर स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा आयोजक व अन्य टीमों के खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें