कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी संदर्भ में जामिया मस्जिद कटड़ा के सदर शेख अनायत उल्लाह ने वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दराख्शां अंद्राबी से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है।
शेख अनायत उल्लाह ने सीट आवंटन प्रक्रिया पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था धार्मिक आधार पर विभाजन को बढ़ावा देती प्रतीत होती है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि श्राइन बोर्ड संस्थान हिंदू श्रद्धालुओं के दान से संचालित होती है और वहां हिंदू समुदाय को प्राथमिकता दी जाती है तो वक्फ संपत्तियों पर भी मुस्लिम समुदाय के लिए ऐसे ही शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थान स्थापित किए जाने चाहिएं।