रियासी। मिनी सचिवालय के ऑडोटोरियम में 28 नवंबर को बच्चों की टैलेंट प्रतियोगिता हम भी कम नहीं का आयोजन होगा। मुस्कान चेरिटेबल ट्रस्ट के संदीप मेहरा ने बताया कि जिला मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में गायन, पेंटिंग, डांस इत्यादि प्रतियोगिता होंगी। बच्चों के लिए एक रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है वहीं दिव्यांग बच्चों को बिना किसी शुल्क के प्रवेश मिलेगा। जिला मुख्यालय के बाद श्री माता वैष्णो देवी जी के आधार शिविर कटड़ा में कार्यक्रम होगा। बाद में जम्मू में फाइनल करवाया जाएगा। इसमें प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पांच वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं।