फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी के कई इलाकों में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी/रियासी। सुरक्षाबलों ने जिला राजोरी के साथ सटे पौनी के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। पिछले दो दिनों से भांबला, कालीधार व सुधीन के जंगलों को खंगाला गया।
विज्ञापन

दिल्ली में हुए धमाके के बाद नेशनल व स्टेट जांच एजेंसी द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में छापेमारी व तलाशी अभियान जारी है। हमले में शामिल आतंकी के रिश्तेदारों व कई अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। कई डॉक्टरों के खाते व लॉकर भी खंगाले गए हैं। जिला रियासी का काफी सारा क्षेत्रफल जम्मू संभाग के जिला राजोरी व रामबन के अलावा कश्मीर के शोपियां के साथ लगता है। जारी तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है। एसएचओ सुमित मगोतरा ने बताया कि कोई भी संदिग्ध या संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन में दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें