रियासी के मुख्य बाजार में बने वन विभाग के क्वार्टर की बदहाल स्थिति।
- फोटो : reasi news
रियासी। नगर के वार्ड चार मुख्य बाजार में वन विभाग के बने हुए क्वार्टरों की हालत खस्ता है। मौजूदा समय के दौरान इन क्वार्टरों में कोई नहीं रहता। जिस कारण इनकी हालत और ज्यादा बदतर हो गई है।
बताया जाता है कि इन क्वार्टरों की बुनियाद भी समाप्त हो गई है। मोहल्ले में रहने वाले विशाल शर्मा, अंकुश, संजय कुमार के अलावा दुकानदार रवि शर्मा, अश्वनी, विजय कुमार ने क्वार्टरों की स्थिति में सुधार लाने या इन्हें गिराने की मांग की। लोगों ने कहा कि बाजार व मोहल्ले में बने यह क्वार्टर मौजूदा समय में परेशानी का सबब बने हुए हैं। क्वार्टर कब भरभरा कर गिर जाए, इसका कोई पता नहीं है। कुछ वर्ष पहले यहां पर वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन अब इनमें कोई नहीं रहता व यह बंद पड़े हैं। बंद रहने के कारण यहां पर गंदगी का भी आलम है। बंदर भी उत्पात मचाते हैं जोकि मोहल्ले के लोगों के लिए भी परेशानी है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की कि वह क्वार्टरों की स्थिति सुधारे। परिषद से यहां पर पार्किंग बनाने को कहा गया। डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुनील सिंह ने कहा कि वह जल्द ही टीम भेजकर सफाई करवाएंगे, वहीं क्वार्टरों की स्थिति में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा।