रियासी। जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल राजकीय डिग्री कॉलेज से माड़ी गांव की तरफ वाया पॉलीटेक्निकल कॉलेज से जाने वाला सड़क मार्ग खस्ताहाल स्थिति में है। गड्ढे युक्त सड़क पर वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा सड़क पर बह रहा नाले का पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
स्थानीय निवासी करण दीप सिंह, संजय कुमार, अरुण सिंह ने बताया कि सड़क पर नाले का पानी आने से मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की कि वह सड़क मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरकर तारकोल डालें, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। संवाद