रियासी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जीवंत गतिविधियों की एक शृंखला आयोजित की गई। इससे छात्रों में मातृभूमि के प्रति गौरव एकता और देश प्रेम की भावना का संचार हुआ।
स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सूचना विभाग के मार्गदर्शन में ज़िले भर के स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में विशेष प्रात कालीन सभाओं में वंदे मातरम का सामूहिक गायन, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर निबंध लेखन, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
छात्रों ने विचारोत्तेजक निबंधों और भारत की भावना को दर्शाती रंगीन कलाकृतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता ज्ञान और राष्ट्र के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।