रियासी में टैलेंट शो की जानकारी देते ट्रस्ट के सदस्य।
- फोटो : reasi news
रियासी। मुस्कान चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए 28 नवंबर को जिला मुख्यालय मिनी सचिवालय में हम भी कम नहीं टैलेंट शो आयोजित करवाया जाएगा। शो में पांच से ऊपर की आयु वर्ष का बच्चा हिस्सा ले सकता है। ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप मेहरा ने बताया कि यह टेलेंट शो जिले के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करेगा। शो में दिव्यांग बच्चों को निशुल्क एंट्री दी जाएगी। रियासी में शो के बाद सेमीफाइनल कटड़ा में और फाइनल जम्मू में होगा। प्रतिभावान बच्चों को देश के अन्य हिस्सों में भी जाने का मौका मिलेगा। पूर्व पार्षद अमित शर्मा मशहूर गायक चमन लाहिरी और व्यवसायी विशाल पंडोत्रा ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों की प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए होने जा रहे टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें।