फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी अंधेरा होने के बाद अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। पच्चीस किलोवाट का ट्रांसफार्मर स्टेडियम में लगी लाइट्स को पूरी तरह से जला पाने में असमर्थ है। इसके लिए स्टेडियम के पास सौ किलोवाट का एक ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई। इस संदर्भ में एक चिट्ठी स्थानीय विधायक को भी लिखी गई है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से स्टेडियम में रोशनी के लिए बड़ी फ्लड लाइट्स लगाई गई है, लेकिन बिजली बंद होते ही वह बंद हो जाती है। अंधेरा छा जाने के बाद खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते हैं। राकेश कुमार, संदीप, भानु प्रताप सिंह, विकास शर्मा, राहुल कुमार, विपिन कुमार, धनंजय ध्रुव, लखनपाल, कृष्णा गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर विशेष लाइट की सुविधा डिप्टी कमिश्नर के रिहायश के पास लगाए गए ट्रांसफार्मर से दी जाती है। स्टेडियम में लगी लाइट्स का पैनल स्टेडियम में ही लगा है। बिजली बंद होने के बाद लाइट्स भी बंद हो जाती है। शाम का अंधेरा होने के बाद युवा खेल नहीं सकते। बिजली विभाग से मांग किए जाने के बाद डीसी रेजिडेंट के पास लगे ट्रांसफार्मर को जिला जेल के सामने शिफ्ट किया गया है। पच्चीस किलोवाट का यह ट्रांसफार्मर स्टेडियम में लगी लाइट्स को पूरी तरह से जला पाने में असमर्थ है। इसके लिए सौ किलोवाट का एक ट्रांसफार्मर लगाने की मांग विधायक से की गई है। बिजली विभाग से गुजारिश की गई है कि ट्रांसफार्मर को वीआईपी लाइन के साथ जोड़ कर बाद में उसे लाइटों के साथ जोड़ा जाए ताकि फ्लड लाइट्स बंद नहीं हो पाए व खिलाड़ी देर शाम अभ्यास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें