रियासी। जिले में बाल संरक्षण के लिए उपायुक्त निधि मलिक ने बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास चाइल्ड हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। यह चाइल्ड हेल्पडेस्क चौबीस घंटे कार्य करेगा और ज़रूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों को तुरंत सहायता और सुरक्षा प्रदान करेगी। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत हेल्प डेस्क को जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू किया गया।
उपायुक्त निधि मलिक ने सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान बनाए जाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह हेल्प डेस्क संवेदनशील बच्चों की पहचान, बचाव और पुनर्वास के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करेगा। साथ ही उन्हें उचित परामर्श और परिवार या शेल्टर होम में पुनः एकीकरण सुनिश्चित करेगी। संवाद