अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते जलशक्ति के अस्थायी कर्मी।
- फोटो : Reasi news
रियासी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को डिविजन कार्यालय में धरना देने के साथ ही नारेबाजी की। इस दौरान कहा गया कि प्रदेश में उमर सरकार समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। चुनावो के दौरान किए गए वायदों को पूरा नहीं किया जा रहा। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और वेतन विसंगती भी दूर नहीं की जा रही। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व जलशक्ति मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले धरना दे रहे डेलीवेजर्स वर्कर यूनियन के पुरुषोतम कुमार, राकेश शर्मा, अनिल कुमार, बिशन दास ने कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। आने वाली 23 तारीख को वह लोग जम्मू में जा कर सरकार के खिलाफ धरना देंगे।