अमूमन लोगों की आवाजाही से भरा रहने वाला मुख्य बाजार शनिवार दोपहर को खाली दिखा।
- फोटो : reasi news
रियासी। करवाचौथ पर शुक्रवार को दिन भर बाजारों में चहल-पहल रही। शनिवार को अक्सर लोगों की आवाजाही से भरा रहने वाला मुख्य बाजार भी दोपहर के समय खाली रहा। अब दुकानदारों को पंद्रह अक्तूबर के बाद व्यापार में दोबारा से तेजी आने की उम्मीद है।
कोट
सप्ताह के शुरू होते ही बाजारों में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। बीते बुधवार व वीरवार को उम्मीद के मुताबिक लोग बाजारों में पहुंचे। नगर के मुख्य बाजार के अलावा नई बस्ती व अन्य स्थानों पर भीड़ देखी गई। करवाचौथ संपन्न होने के बाद शनिवार को मंदी झेलनी पड़ी। अब तीन चार दिनों के बाद दोबारा से व्यापार में बढ़ोतरी होने की आशा है। धनतरेस दीपावली भैया दूज जैसे त्यौहारों पर तेजी की उम्मीद है।
-अंकुश नरगोत्रा, किराना दुकानदार।
करवाचौथ पर महिलाओं ने बाजार में पहुंच कर खरीदारी की। इस वर्ष भी व्यापार अच्छा रहा। अब आने वाले दिनों में विवाह शादियों का माहौल है। उम्मीद है कि दोबारा से बाजार में काम बढ़ेगा।
-गंजा सिंह, चूड़ी विक्रेता।