फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय स्थित उप-मंडल कृषि कार्यालय उधमपुर के सभाकक्ष में लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक सहभागी किसानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम विभिन्न केकेजी में भी कृषि विस्तार सहायक मंगेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना एक नई व्यापक कृषि विकास योजना है जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जुलाई 2025 को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य कम कृषि प्रदर्शन वाले जिलों में उत्पादकता स्थिरता और किसानों की आय को बढ़ावा देना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता, फसल विविधीकरण, कटाई उपरांत प्रबंधन, जल उपयोग दक्षता, वित्तीय समावेशन को बढ़ाना है ताकि अल्पकालिक और दीर्घकालिक कृषि ऋण तक आसान पहुंच सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह, मुख्य बागवानी अधिकारी बृज वल्लभ गुप्ता, एएससी एसटीएल उधमपुर सुनील गुप्ता, जिला स्तरीय एसएमएस मोहिंदर सुंबरिया, उप-मंडल कृषि अधिकारी अजय शर्मा, उप-मंडल एसएमएस दर्शन शर्मा और विभिन्न कृषि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसानों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारियों के समन्वय में जिला विकास आयुक्त, पूर्व सरपंच और पंच भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें