रियासी डिग्री कॉलेज में हुए कार्यक्रम में विचार रखती छात्रा व मौजूद लोग
- फोटो : reasi news
रियासी। जिला पुलिस की तरफ से नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के अपने अथक प्रयासों को जारी रखते हुए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के संकाय सदस्यों के सहयोग से नशा जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में जीरो मोड मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद अशरफ, सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन, वरिष्ठ नागरिक विनोद शर्मा, ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि राजू चौधरी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इफ्तखार अहमद, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विशाल सिंह जमवाल और एसएचओ इंस्पेक्टर रणजीत सिंह राव भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे के बारे में जागरूक किया।