रियासी। नगर परिषद की तरफ से वार्ड चार शास्त्री नगर मोहल्ले में बनाई जा रही पांच मंजिला पार्किंग का काम अधर में लटका हुआ है। पार्किंग के लिए मात्र बेसमैंट बनाने के बाद पहली मंजिल का काम शुरू नहीं हुआ। पार्किंग को बनाने के लिए 35 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। सात लाख रुपए के पहले टेंडर के जारी होने के बाद दो वर्ष पहने बेसमैंट को बनाया गया था। मौजूदा समय के दौरान पार्किंग स्थल पर स्थानीय लोग अपने वाहन लगा रहे हैं।
कोट
जिस स्थान पर पार्किंग का निर्माण हो रहा है वहां पर परिषद की एक इमारत को तोड़कर काम को शुरू किया गया था। अब इमारत भी नहीं रही और पार्किंग का काम भी रुक गया है। पार्किंग को पहले से ही गलत स्थान पर बनाने का काम शुरू किया है। उक्त स्थान बाजार से काफी दूर है जहां पर संकरी गलियों से होकर आना पड़ता है। अब काम बंद होने का नुकसान लोगों को उठाना पड़ रहा है।
-बिशन मगोत्रा, स्थानीय निवासी।
पार्किंग का काम बंद पड़ा हुआ है। नगर परिषद इसके काम को दोबारा से शुरू करवाए। उक्त स्थान बाजार से दूर है लेकिन मुख्य सड़क मार्ग पर है। पार्किंग का लाभ लोगों को मिले, इस पर ध्यान देना चाहिए। लाखों रुपए खर्च हुए हैं पैसों की बर्बादी नहीं होनी चाहिए।
-विशाल शर्मा, स्थानीय निवासी
कोट
चेयरमैन रहते हुए पार्किंग का काम शुरू करवाया था। उनके कार्यकाल में काम शुरू हुआ था। परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्किंग का काम भी रुक गया। इस संदर्भ में वह जिला प्रशासन नगर परिषद से बात करेंगे। विधायक के संज्ञान में भी बात लाई जाएगी। पार्किंग के काम को दोबारा से शुरू करवाया जाएगा।
-सुदेश कुमार, पूर्व चेयरमैन नगर परिषद।