रियासी के अरनास तहसील के थूरू ए में पंचायत घर पर लगे शिलान्यास पट पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे और पाक झंडे का निशान मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गुब्बारों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रियासी जिले की तहसील अरनास के थूरू ए की स्थानीय पंचायत घर पर लगाए गए शिलान्यास पट पर सोमवार को पाकिस्तानी झंडे का निशान और दिल-दिल पाकिस्तान लिखा मिला।
बताया जाता है कि पंचायत घर में लगाए गए शिलान्यास पट पर कुछ लोगों ने गुब्बारे लगे देखे। जांच करने पर उस पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे पाए गए। सूचना पर पुलिस ने गुब्बारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को अरनास के थूरू ए के पंचायत घर में लगाए गए शिलान्यास पट पर सोमवार को पाकिस्तानी झंडे का निशान और दिल दिल पाकिस्तान लिखे जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा रोष जताया है। मंगलवार को स्थानीय जनाना पार्क में की गई एक पत्रकारवार्ता में परिषद के जिला कन्वीनर हर्ष देव सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे गुब्बारे मिलने चिंता का विषय है। एक सार्वजनिक स्थान पर पाकिस्तान से मोहब्बत करने वाला कौन है इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जिला प्रशासन व पुलिस को चाहिए कि वह इसका पता लगाए।