रियासी। करवाचौथ को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ज्यादा भीड़ कपड़े की दुकानों पर दिख रही है। बाजारों में महिलाओं को लुभाने के लिए कई प्रकार के परिधान भी मौजूद हैं। बाजार में चार सौ से ले चार हजार तक की रेंज के बढि़या सूट उपलब्ध हैं। वहीं कुछ दुकानों पर कई बढ़िया डिजाइन वाले सूटों की कीमत पांच से दस हजार रुपए तक भी है।
दुकानदार साहिल ने बताया कि मौजूदा समय के दौरान राजा रानी सूट की काफी मांग है। इसके साथ ही राजस्थानी व पंजाबी सूट को भी काफी चाव से खरीदा जा रहा है।