रियासी जिला अस्पताल के बाहर धरना देते लोग।
- फोटो : reasi news
रियासी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग को लेकर धरना शुक्रवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक धरने में बैठे लोगों ने डॉक्टरों की कमी को दूर करने की अपनी पुरजोर मांग जारी रखी। पंद्रह दिनों के दौरान मौके पर आए निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एक सप्ताह भीतर डॉक्टर भेजने का आश्वासन दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में लाखों रुपयों की मशीनरी धूल फांक रही है।
विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण ज्यादातर मरीजों को जम्मू रेफर कर दिया जाता है। लोगों को उपचार की बेहतरीन सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अगर अस्पताल में डॉक्टर नहीं आए तो वह मिनी सचिवालय तक पैदल मार्च करेंगे।