फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, श्रद्धालुओं को राहत

विज्ञापन
मां के दरबार पहुंचे श्रद्धालु दर्शनों के लिए आगे बढ़ते हुए - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और भवन क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के हुई हल्की बारिश व तेज हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। श्रद्धालु निरंतर जयकारों के साथ भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को पूरे दिन कुल 18,348 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और माता के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं शुक्रवार को भी सुबह से ही यात्रा का सिलसिला जारी रहा। दोपहर तक मौसम खुशनुमा बना रहा, जिससे यात्री निसंकोच होकर यात्रा पथ पर आगे बढ़ते रहे। शुक्रवार शाम 4 बजे तक 9,200 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, रोपवे सहित पिट्ठू, घोड़े और पालकी जैसी सुविधाएं जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें