पौनी। जिले के दूसरे बड़े धार्मिक स्थान आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने श्रावण माह मं शिवखोड़ी के लिए फ्री बस योजना शुरू करने की मांग की है। मौजूदा समय में भोले बाबा के दर्शन के लिए प्रतिदिन पांच हजार के करीब श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कोट
सावन माह का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। सरकार को चाहिए कि भक्तों की आस्था को देखते हुए उनके लिए आने जाने के लिए कम से कम दो तीन फ्री बसें एक महीने के लिए लगाई जाएं, ताकि लोगों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो पाए।
-शिल्पा शर्मा, निवासी माड़ी पौनी
भांबला से शिवखोड़ी जाने के लिए करीब दो गाड़ियां बदलनी पड़ती हैं। भोले नाथ का पवित्र महीना शुरू होने वाला है अगर सरकार की तरफ से फ्री बस सुविधा मिलती है तो प्रदेश की अनेक महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं। समय पर अगर गाड़ी की सुविधा मिल जाए तो भोले बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
-प्रिया पूरी, निवासी भांबला
रनसु शिवखोड़ी जाने के लिए प्राइवेट गाड़िया तो हैं, लेकिन उनमें कई बार बहुत भीड़ होती है। आने-जाने के लिए गाड़ियों का समय भी निर्धारित नहीं है। सरकार को लोगों की आस्था को देखते हुए कम से कम एक महीने के लिए फ्री बस सेवा शुरू करनी चाहिए।
-गुरप्रीत कौर, निवासी भारख