उधमपुर। जिले के 11 ब्लॉकों में पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से 304 करोड़ की लागत से 20 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। हालांकि विभाग की ओर से कुछ माह पहले 11 ब्लॉकों में बनाई जाने वाली नई सड़कों का सर्वे कर डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके चलते विभाग की ओर से इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इन सड़कों के बनने से जिले की तकरीबन डेढ़ लाख के करीब आबादी को लाभ मिलेगा।
जिले के 11 ब्लॉकों में कुछ ऐसे गांव हैं जहां पर आज तक सड़कें नहीं बन पाई हैं। इसके चलते इन क्षेत्राें में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि ब्लॉकों में बनने वाली नई सड़कें कुछ ऐसे क्षेत्र में भी है जोकि पहाड़ी क्षेत्र हैं और वहां पर काफी बर्फबारी होती है। जैसे ही इन क्षेत्रों में सड़कें बनने की मंजूरी मिलने की जानकारी लोगों को पता लगी तो लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि इन सड़कों को केंद्र व राज्य सरकार दोनों मिलकर बना रहे हैं।
11 ब्लॉकों में बिछेगा 133 किलोमीटर नई सड़कों का जाल
पीएमजीएसवाई विभाग की तरफ से जिले के 11 ब्लॉकों में 133 किलोमीटर तक सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके चलते कई क्षेत्र आपस में जुड़ेंगे और लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि किसी भी क्षेत्र में अगर विकास करवाना है तो सबसे पहले उस क्षेत्र में सड़क का होना बहुत जरूरी है। जिले के 11 ब्लॉकों में सड़कें न होने से कई क्षेत्रों के आज तक विकास नहीं हो पाया है, लेकिन अब इन क्षेत्रों में नई सड़के बनने से और भी विकास के कार्य होंगे जो आज तक सड़क न होने के कारण नहीं हो पाए। इ
किस ब्लॉक में कितनी बनेंगी सड़कें
1. उधमपुर 1
2. मजालता2
3. घोरड़ी- 1
4. खून 4
5. लाटी- 2
6. मौंगरी- 2
7. नरसू 1
8. पंचैरी- 2
9. परलीधार- 1
10.सुयना- 2
11. चिनैनी 2
कुल 11 ब्लॉकों में 20 सड़कें
विभाग की ओर से जिले के 11 ब्लॉकों में 20 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इन नई सड़कों के बनने से जिले में 133 किलोमीटर की नई सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही नई सड़कों को बनाने का निर्माण कार्य विभाग की ओर से शुरू करवा दिया जाएगा। 304 करोड़ की लागत से जिले के 11 ब्लॉकों में सड़कें बनाई जाएगी।
-
सुधांशु, जेई पीएमजीएसवाई विभाग