पौनी। माड़ी नाला पंचायत में पिछले दो दिनों से गुल बिजली वीरवार को बहाल हो पाई। बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान गांव के लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। बंटी शर्मा ने बताया कि हमारे गांव में कुछ घरों की बिजली बाजार के ट्रांसफार्मर के साथ जोड़ी गई है जबकि कुछ घरों को माड़ी में लगाए नए ट्रांसफार्मर से बिजली दी गई है।
उन्होंने कहा कि जब भी कहीं थोड़ी सी हवा चलती है तो हमारे क्षेत्र की बिजली काट दी जाती है। बुधवार रात को स्थानीय लोग इकट्ठे हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर वीरवार तक बिजली बहाल नहीं होती है तो लोग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। विभाग के अतिरिक्त कार्यकारी इंजीनियर संदीप ने कहा कि माड़ी नाला में कहीं तकनीकी फाल्ट आया है। दो दिनों से कर्मचारी इसी काम में लगे हुए थे। वीरवार दोपहर को फाल्ट ढूंढकर बिजली बहाल कर दी गई।