फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दिन से बिजली नहीं आने से लोगों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ हलकी धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। तीन दिनों से बिजली नहीं आने से परेशान तलवाड़ा व आसपास के गांव के लोगों ने वीरवार को बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पौनी मार्ग पर स्थित जीरो मॉड पर वीरवार दोपहर को ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया। ग्रामीण मुख्य सड़क मार्ग को बंद करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हल्की धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस के रोके जाने के बावजूद भी ग्रामीण अड़े रहे व दरिया चिनाब पर बने पुल की तरफ पैदल मार्च किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बात को भी नहीं सुना। ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों से ही बात करने पर तुले रहे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नेशनल कांफ्रेंस के नेता तारिक भट्ट, दीदार सिंह, देव राज खजूरिया ने कहा कि तीन चार दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। बिजली कब आनी है और कब चली जानी है इस का कुछ पता नहीं है। तलवाड़ा व आसपास के गांवों में बिजली पौनी ग्रिड की तरफ से आती है जिसमें आए दिन कोई न कोई खराबी रहती है। बारिश या फिर तेज हवाएं चलते ही बिजली गुल हो जाती है। लोगों ने कहा कि उन्होंने रियासी ग्रिड की तरफ से बिजली सुविधा देने की मांग की थी, लेकिन कुछ स्थानों पर खंभे लगा कर काम बंद कर दिया गया। मौजूदा समय के दौरान पांच या छह खंभे लगा कर तारे बिछा दी जाएं तो बिजली की समस्या हल हो सकती है। पुल के पास पहुंचने पर पुलिस ने ग्रामीणों को एक बार फिर रोक दिया उन्हें पुल पर नहीं जाने दिया न ही ट्रैफिक को रोका गया। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को भी जारी रखा गया ताकि शिवखोड़ी श्रद्धालु व आम लोगों को परेशानी न होने पाए। मौके पर आए तहसीलदार सुरेश सिंह ने लोगों को समझाया। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता अजय पूरी ने लोगों से बात की और दो दिनों में बिजली की समस्या हल होने का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि अगर दो दिनों के भीतर बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो वह सोमवार रियासी से पौनी शिवखोड़ी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को बंद कर देंगे।
विज्ञापन


नेकां नेताओं ने स्थानीय विधायक पर लगाए अनदेखी के आरोप
रियासी। प्रदर्शन में ज्यादातर नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता ही शामिल हुए। इस दौरान उन्हें पूछा गया कि आप की सरकार होने के बावजूद भी लोगों को बिजली पानी की समस्या हो रही है। इसके जवाब में नेकां नेताओं ने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए हर प्रयास किया जा रहा है कि तमाम सुविधाएं लोगों को मिले। इस पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक को लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक वोट लेते समय बड़े बड़े वादे कर गए थे अब उनका कुछ पता नहीं है। वह लोगों की समस्याओं को हल करने में असफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें