फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कान्हा दंगल में पहलवानों में रहा कड़ा मुकाबला, तीन माली बराबरी पर छूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कान्हा में वीरवार को हुए विशाल वार्षिक में आए पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दंगल में पहली तीन माली पर हुए कुश्तियों के मुकाबले बराबरी पर रहे। दंगल की बड़ी माली के लिए रियासी के अनिल व अखनूर के युवराज के बीच मुकाबला हुआ। दोनों लगभग आधा घंटे तक एक दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करते रहे। कोई फैसला नहीं होने पर दोनों के बीच प्वाइंट पर मुकाबला करवाया गया जिसमें भी कोई फैसला नहीं हुआ तो आयोजकों ने पंद्रह हजार रुपए की राशि दोनों पहलवानों को बराबर में बांट दी।
विज्ञापन

दूसरी माली में डंडाकोट के बलवान व पंजाब के रुस्तम अली के बीच भी मुकाबला हुआ। ये भी बराबरी पर रहा। ग्यारह हजार का पुरस्कार दोनों में बांटा गया। तीसरी माली के मुकाबले में जम्मू के संजय पहलवान व हरियाणा के जय भगवान के बीच आठ हजार रुपए बांटे गए।
चौथी माली में हरियाणा के कृष्णा पहलवान ने कोट भलवाल जम्मू के अनिल को हराकर चार हजार रुपए जीते वहीं उपविजेता को तीन हजार रुपए दिए गए। दंगल में सौ के करीब छोटी व बड़ी कुश्तियां हुईं जिसमें एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने दंगल कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें