उधमपुर। जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी भीम के युवा नेता तिरंतर सिंह ने अपर लांसी गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की काफी ज्यादा किल्लत है। लोग दो-दो किलोमीटर पैदल चलकर पानी ला रहे हैं। जल जीवन मिशन यहां पूरी तरह से फेल हो चुका है। जेजेएम परियोजना का काम अधर में लटका हुआ है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द गांव में पानी की किल्लत को दूर करने का प्रबंध किया जाए और जेजेएम के काम को भी जल्द पूरा कराया जाए।