फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नाले में पानी के बहाव में फंसा वाहन, जवानों ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला के साढ़ बग्गा मार्ग पर बुधवार दोपहर को एक ईको वाहन नाले के पानी के बहाव व मलबे में फंस गया। इसे स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन

गनीमत रही कि वाहन के फंसने से कोई नुकसान नहीं हुआ। वाहन में सवार लोग सुरक्षित निकल आए। बताया जाता है कि ईको वाहन बग्गा की तरफ जा रहा था कि रास्ते में एक स्थान पर नाला पार करते हुए वाहन उसमें फंस गया। चालक की काफी कोशिश के बाद भी वाहन बाहर नहीं निकाल पाया। इसी दौरान वाहन में सवार सभी लोग किसी तरह से बाहर निकले। वाहन का चालक भी उतर गया। पानी के बहाव के चलते वाहन के खाई की तरफ गिरने की पूरी आशंका बनी रही। इसी दौरान मौके पर पहुंचे स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप माहौर के जवानों ने हाथों से मिट्टी का मलबा एक तरफ किया और वाहन को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें