मुख्य बाजार में लटकती तारों का जाल।
- फोटो : reasi news
रियासी। नगर के विभिन्न हिस्सों में लटके तार आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ज्यादातर तार लैंडलाइन फोन या फिर फाइबर की हैं।
नगर के चौक चबूतरा, हनुमान मंदिर के पास, महादेव जाने वाली गली, गणेश मंदिर चौक, राम गली में लटके तार कई स्थानों पर हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
कोट
नगर के चौक चबूतरा से महादेव जाने वाली गली में कई स्थानों पर तार लटके हुए हैं। हर एक मोड़ पर तार लटके हुए हैं। संबंधित विभाग को चाहिए कि वह लटके तार को सही कर परेशानी दूर करे।
-सन्नी राजपूत, स्थानीय निवासी
मुख्य बाजार से लेकर चौक चबूतरा तक लटके तारों की ऐसी स्थिति है कि लगता है कि इनको बिछाकर छोड़ दिया गया है। फोन और फाइबर लगाने के लिए जो तार लगाए गए थे। उनको ठीक करने की जिम्मेदारी किस की है कोई पता नहीं है। जो भी आता है काम खत्म कर चला जाता है लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे ठीक करने की जिम्मेदारी कोई नहीं निभाता है जिस पर ध्यान देना चाहिए।
-विकास शर्मा, स्थानीय दुकानदार