फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैसाखी पर तीन दिवसीय मेले की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बैसाखी के शुभ अवसर पर जिले के डेरा बाबा बंदा बहादुर में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक हुई।
विज्ञापन

एडीसी राकेश कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कटड़ा मार्ग पर स्थित सिंबल चोआ से डेरा बाबा की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को ठीक और सुचारु रखने को कहा। मेले में स्थानीय लोगों के अलावा प्रदेश व बाहरी राज्यों से भी लोग आते हैं। लोग सैकड़ों वर्ष पुराने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकते हैं। एडीसी ने सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखने को कहा। मार्ग पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश जारी किए। बिजली व पानी को सुचारू रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर परिषद कटड़ा व रियासी के कार्यकारी अधिकारी को डेरा बाबा बंदा बहादुर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें