चिनैनी। जिला उधमपुर की लाटी तहसील में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल का मुकाबला रॉयल चैलेंजर बाड़ी और एसआरएच लाटी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच लाटी ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 76 रन का लक्ष्य रखा।
इस दौरान साजिद कोका ने दो ओवर में 9 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर बाड़ी की टीम के मोहम्मद आसिफ ने 15 गेंद में 43 रन बनाए और टीम ने दो विकेट खोकर 7.4 ओवर में मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं मोहम्मद आसिफ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।