फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुंगल गांव के श्मशान घाट मार्ग का काम रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। तहसील के सुंगल गांव में सड़क मार्ग का काम रोक दिया गया। इस पर बुधवार को स्थानीय लोग तहसीलदार साहिल रंधावा से मिले। लोगों ने कहा कि मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक रोड की कटिंग का काम करीब एक लाख चालीस हजार की लागत से होना था। इसमें ठेकेदार ने अपनी मनमानी की। रास्ते में कोई भी मोड़ नहीं दिया। लोगों ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी ट्रैक्टर ट्राली श्मशान घाट तक जाए नहीं तो उनका जो पहले बना रोड था वैसे ही ठेकेदार बनाकर दे।
विज्ञापन

इस पर तहसीलदार साहिल रंधावा ने कहा कि बीडीओ मैडम को लिखा जाएगा कि लोगों के साथ बात करके समस्या का हल निकाला जाए। इस पर ठेकेदार का कहना है कि अभी खाली रोड की कटिंग की है वह भी काम पूरा नहीं हुआ है। रोड की अभी कटिंग हुई है इस पर लोगों ने विरोध किया है। मेरी बीडीओ मैडम से बात हुई है। मैडम ने कहा है कि अगर लोग विरोध कर रहे है तो उसको देखते हुए टेंडर रद्द कर दिया है। इस अवसर पर अमन वर्मा, दीपक शर्मा, मोहिंदर कुमार, अमित कुमार, पूर्व पंच संजय शर्मा, कुलदीप वर्मा, साहिल कुमार और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें