कटड़ा। पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल अघार जीत्तों में विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय को प्रमुख सरकारी पहलों के बारे में जागरूक करना था।