रियासी के बाजार में रंग और पिचकारी खरीदते लोग।
- फोटो : kathua
रियासी। जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में होली पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाने की तैयारी है। होली से एक दिन पहले बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ बाजारों में पहुंच कर रंगों और पिचकारियों की खरीदारी की।
नगर के बस स्टैंड के पास बनी दुकानों के अलावा नई बस्ती, चौक चबूतरा में भी होली के लिए खरीदारी की गई। बच्चों को रंगों व पिचकारी के साथ ही मास्क और टोपी भी भा रही है। पुलिस व प्रशासन की तरफ से भी लोगों को शांति से होली मनाने की अपील की गई है। संवाद