फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनाब किनारे बसे गांवों में अलर्ट की चर्चा, वायरल ऑडियो से दिन भर परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती अखनूर व परगवाल में चिनाब नदी किनारे बसे गांवों में वीरवार एक ऑडियो वायरल होने की सूचना को लेकर लोग परेशान रहे। आडियों में गांव वालों को चिनाब नदी में बढ़ते पानी और आसपास का इलाका खाली कराए जाने की घोषणा की जा रही थी। इसके बाद गांवों में यह चर्चा जोरों पर रही कि प्रशासन ने जलस्तर के अचानक बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन ने इस वायरल ऑडियो या अलर्ट को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा है कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचना पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें