रियासी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के कटड़ा-बनिहाल खंड परिचालन के लिए खुलने जा रहा है। 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खंड पर ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसको लेकर कटड़ा से बनिहाल तक निरीक्षणों का जोर है। वीरवार को रेलवे अधिकारियों ने सेक्शन के विभिन्न रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
111 किमी लंबे कटड़ा-बनिहाल रेल खंड में चिनाब दरिया पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, अंजी खड्ड पर बने देश के पहले रेलवे केबल स्टे पुल से होकर ट्रेन गुरजेगी। प्रधानमंत्री की दौरे को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यूएसबीआरएल परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संदीप गुप्ता, कोंकण रेलवे के उप मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने कटड़ा से लेकर रियासी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। अंजी खंड पर बने केबल स्टे ब्रिज पर जरूरी निरीक्षण किया। ट्रेन परिचालन की औपचारिक शुरूआत से पहले अधिकारियों को जरूरी काम को पूरा करने का निर्देश दिया।