जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शब-ए-बारात पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में कहा, इस रात में लोगों को ईश्वर से क्षमा मांगने व आशीर्वाद प्राप्त करने अवसर मिलता है। वहीं हमें सत्य, विनम्रता, करुणा और धार्मिकता के मार्ग पर चलने की भी याद दिलाती है। समाज के वंचित वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पुनः पुष्ट करने का भी एक पावन अवसर है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रदेश के लोगों को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह खास दिन मानवता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का दिन है। ब्यूरो