फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुठभेड़ में मारे दो आतंकियों की नहीं हुई पहचान, तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर के बसंतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांगरी में बुधवार को मारे गए दो आतंकियों की वीरवार को भी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, वीरवार को भी बचे हुए आतंकियो की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जगलों और पहाड़ों के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया।
विज्ञापन

छह माह से सुरक्षाबल लगातार बसंतगढ़ के चोचरू टॉप, कदवा, सियोजधार टॉप, लोदरा टॉप व उसके साथ लगते क्षेत्रों में आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। बुधवार को जिला कठुआ व उधमपुर की सीमा पर डांगरी में दोपहर सवा एक बजे के करीब हुई आतंकी मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
वहीं, उनके कब्जे से 1 एके 47 राइफल, एक स्नैपर गन, ग्रेनेड, मोबाइल व खाने पीने का सामान बरामद हुआ था। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार दोनों पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से आतंकियों के शव को लाने के लिए बसंतगढ़ के कुछ लोगों को भेजा गया है। मुठभेड़ के बाद से ही एसएसपी उधमपुर, एसडीपीओ रामनगर व एसएचओ बसंतगढ़ के अलावा सैन्य अधिकारी बसंतगढ़ में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें