फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्सर, भद्रवाह और ठाठरी में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मेडिकल ब्लॉक अस्सर भद्रवाह और ठाठरी में ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मेडिकल ब्लॉक अस्सर में बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अस्सर अशोक सिंह कटोच ने की। इसमें बीएमओ अस्सर डॉ. सैयद मोहम्मद इस्माइल सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।मेडिकल ब्लॉक भद्रवाह में बैठक की अध्यक्षता एडीसी भद्रवाह सुनील कुमार भूतियाल ने की। इस दौरान बीएमओ भद्रवाह डॉ. वर्षा शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मेडिकल ब्लॉक ठाठरी में बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ठाठरी शीतल शर्मा ने की, जिसमें बीएमओ ठाठरी डॉ. शकील अहमद किचलू तथा समिति के सदस्य शामिल हुए।
बैठकों में ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति के टर्म्स ऑफ रेफरेंस की समीक्षा की गई तथा टीबी की समय पर पहचान, जांच, उपचार और रोकथाम को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में टीबी शिविरों के माध्यम से 100 प्रतिशत डिजिटल चेस्ट एक्स-रे स्क्रीनिंग, सभी संभावित टीबी मरीजों की अपफ्रंट जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट का दायरा बढ़ाने तथा टीबी मुक्त भारत एप और खुशी चैटबॉट के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें