फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया, पदयात्रा निकाली

विज्ञापन
प्रदर्शनी स्टालों का जायजा लेते अधिकारी।  - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला प्रशासन किश्तवाड़ ने जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया। पूरे जिले में जनजातीय संस्कृति, एकता और पारंपरिक धरोहर का सुंदर संगम देखने को मिला। इस दौरान जिला स्तरीय पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पवन कोटल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रगान और एकता प्रतिज्ञा के बाद प्रतिभागियों ने पीआरसी से कालेज तक पदयात्रा की। इस दौरान राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज किश्तवाड़ में दीप प्रज्वलन और भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर औपचारिक कार्यक्रम शुरू हुआ। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में जनजातीय विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर हैंडलूम, कृषि आदि विभागों की तरफ से परंपरागत हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और जनजातीय धरोहर को दर्शाती आकर्षक प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। कारीगरों द्वारा बुनाई और मिट्टी के बर्तनों के निर्माण की लाइव प्रस्तुति ने जनजातीय कला की अनूठी झलक दिखलाई।
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रम में बौद्ध सांस्कृतिक नृत्य, गोजरी गीत-संगीत, जनजातीय गीत और स्थानीय कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। जनजातीय समुदाय द्वारा प्रस्तुत गटका नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
विज्ञापन

जनजातीय गौरव दिवस के तहत जिले के सभी उपमंडल, तहसील और ब्लॉक स्तरों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें