फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन के सिलधर बाली से दो किशोरियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के सिलधर बाली गांव की दो किशोरियां मंगलवार से लापता हैं। दोनों स्कूल के लिए घर से निकली थीं और नहीं लौटीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिलधर बाली निवासी बीर सिंह ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी इटका देवी अपनी सहेली अंजलि देवी (15) के साथ 11 नवंबर, 2025 को रोल नंबर स्लिप लेने स्कूल गई थीं। उसके बाद दोनों घर नहीं लौटीं।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाकों में लड़कियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें