किश्तवाड़। दशहरा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारती विद्या मंदिर, हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण से हुआ। यहां सबसे पहले शस्त्र पूजन किया गया। इसके उपरांत पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः भारती विद्या मंदिर में आकर संपन्न हुआ।
पथ संचलन के दौरान नगर का वातावरण देशभक्ति और अनुशासन से गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।