फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन क्लब ने वरिष्ठ नागरिकों से की टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की गई है। इसको लेकर सीनियर सिटीजन क्लब ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वह बिना किसी डर व संकोच के टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन

मंगलवार को क्लब कार्यकारिणी निकाय, सलाहकार बोर्ड और अन्य सदस्यों ने जिला अस्पताल उधमपुर में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। क्लब के प्रधान महादीप सिंह जम्वाल ने कहा कि कोरोना वैक्सीन वरिष्ठ नागरिकों को बीमारी से बचाएगी। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा। इस दौरान क्लब के महासचिव राज गुरु, संयुक्त सचिव शाम लाल गुप्ता, प्रचार सचिव कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, कुलदीप गुप्ता, मकबूल शाह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें