फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर की सड़कों-गलियों में बिखरी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सफाई कर्मियों की हड़ताल के दूसरे दिन शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। चारों तरफ गंदगी फैली नजर आई। सोमवार को सफाई कर्मियों ने शहर की सफाई के बाद हड़ताल शुरू की थी, इसलिए उस दिन कोई असर नहीं दिखा था, लेकिन मंगलवार को हालात खराब हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों में सड़कों व गलियों में गंदगी बिखरी रही। सुबह घरों से निकले लोगों का सामना बिखरे कूड़े कचरे से हुआ।
विज्ञापन

बता दें, शहर की एक लाख से ज्यादा आबादी के घरों से करीब 35 टन कूड़ा हर रोज निकलता है, जिसे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हर रोज शहर के 21 वार्डों से एकत्र कर शहर से बाहर फेंकते हैं। लोगों में चिंता है कि अगर हड़ताल लंबी चली तो कूड़ा कौन उठाएगा, गंदगी में रहना मुश्किल हो जाएगा।
उधमपुर शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद उधमपुर के पास करीब 130 के करीब सफाई कर्मचारी हैं, जिनमें ज्यादातर अस्थाई हैं। इन्हीं को स्थायी करने की मांग को लेकर सोमवार से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को सफाई कर्मियों ने शहर से कूड़ा नहीं उठाया। शहर की सड़कों पर कूड़ा बिखरा रहा, वहीं, डंपिंग स्टेशन पर भी गंदगी फैली हुई थी। इसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को कूड़े में से निकलकर जान पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहरवासियों को भी चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि पहले ही सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई थी, अब हड़ताल से यह समस्या ज्यादा बढ़ेगी। हर तरफ गंदगी जमा होने से बीमारी फैलने का डर है। इससे लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित होने लगी है। शहरवासियों ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें