फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में अति विष्णु महायज्ञ की तैयारियां संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। चार दिसंबर से शुरू होने वाले अति विष्णु महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें यज्ञशाला में बने हवन कुंडों में लिपाई का काम पूरा हो चुका है। लंगर में प्रसाद बनाने के लिए लकड़ियां इकठ्ठी करने का काम भी लगभग संपन्न हो चुका है। पूरी नगरी को रंग बिरंगी लाइटों से सजाने का काम कारीगरों द्वारा जारी है।
विज्ञापन

नगरी को सजाने के साथ ही मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा को रंग बिरंगी लाइटों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। चार दिसंबर से चौदह तारीख तक नगर में चहल पहल रहेगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग पचास हजार श्रद्धालु यज्ञ में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें