फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन जम्मू शाखा की कटड़ा इकाई ने तीसरे दिन भी सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता के खिलाफ कटड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। सिक लाइन में हो रहे प्रदर्शन की अगुवाई शाखा उपसचिव कॉम. मुकुंद शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि एडीएमई अपना रवैया सुधार लें और कर्मचारियों को परेशान करना बंद करें। मंच संचालन करते हुए शाखा सह सचिव कामरेड सचिन शर्मा ने एडीएमई की कार्यप्रणाली की निंदा की तथा कैरिज विभाग के कर्मियों को परेशान करने की बात कही गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे आवास के आवंटन में मनमर्जी को बर्दाश्त नही किया जाएगा। गेट मीटिंग में कॉमरेड रणवीर ने संबोधित करते हुए कहा कि ऑन रिक्वेस्ट ट्रांसफर में जिस कर्मचारी की अन्यत्र जाने की इच्छा है, उसे स्पेयर किया जाए और जो नही जाना चाहते उनसे जबरदस्ती नहीं की जाए और उनका रिफ्यूजल लिया जाए।
गेट मीटिंग को कॉम. अविनाश कुमार, अमिताभ कुमार, संजीव कुमार, रोशन लाल, असलम खान, पुरुषोत्तम मीणा , सत्य नारायण वर्मा आदि ने संबोधित किया और अपने विचार रखे। रेल प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। गेट मीटिंग में कटड़ा के सभी विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया और एडीएमई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें