फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में हाईवे बंद होने से चिनैनीवासी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जिला रामबन में पस्सी गिरने के कारण लगातार बंद हरे रहे जम्मू-श्रीनगर हाईवे का असर चिनैनी में भी पड़ रहा है। इस कारण यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। साथ ही चिनैनी-उधमपुर रूट पर चलने वाले यात्री वाहनों के फेरों पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जिला रामबन के पास हाईवे बंद होने के चलते चिनैनी के पास वाहन रोके गए थे, जिससे आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं, चिनैनी-उधमपुर के बीच चलने वाले यात्री वाहन भी गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पाए। हाईवे पर सफर कर रहे त्रिलोक नाथ, हरबंस लाल, विशंभर दत्त ने बताया कि रामबन में हाईवे बंद होने से पूरा लोड चिनैनी या उधमपुर पड़ता है। इससे स्थानीय यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। वाहन हाईवे पर रोके जाते हैं। वाहनों का आवागमन एकतरफा रखा जाना चाहिए, लेकिन पूरा यातायात ही बंद कर दिया जाता है। इससे स्थानीय वाहन और यात्री समय पर मंजिल पर नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों की मांग की है कि हाईवे बंद होने की सूरत में यातायात को एकतरफा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें