चिनैनी। राम जन्म के बाद चिनैनी कस्बा जयकारों से गूंज उठा। जन्म को लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला। कस्बे के रामलीला क्लब में मंगलवार रात को श्री राम जन्म और धनुष विद्या के दृश्यों का मंचन किया गया। क्लब की ओर से लक्ष्मी नारायण की आरती कर रामलीला की शुरूआत की गई। इसके बाद श्री राम जन्म का दृश्य मंचित किया गया, जिसमें उनकी किलकारियों की आवाज सुनते पूरा कस्बा श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। दूसरे दृश्य में श्री राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन को धनुष विद्या का ज्ञान देने का मंचन किया गया। बुधवार रात को रामलीला में ताड़का वध के दृश्य का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को दिनभर तैयारियां जारी रहीं।